लखनऊ, जनवरी 27 -- -इंदिरा गांधी नक्षत्र शाला में चंद्रयान से भारत की चंद्र यात्रा का शुभारंभ हुआ -3 डी फिल्म से चंद्रमा, सूर्य और खगोलीय पिंडों को जीवंत रूप में देख सकेंगे लखनऊ। वरिष्ठ संवाददाता कैसरबाग स्थित इंदिरा गांधी नक्षत्रशाला में गणतंत्र दिवस के मौके पर अत्याधुनिक तकनीक से बने फुल-डोम 3 डी फिल्म शो का शुभारंभ किया गया। शो में चंद्रयान से भारत की चंद्रयात्रा करने का अनुभव मिलेगा। यह शो दर्शकों को भारत के चंद्र मिशनों की यात्रा लगभग 25 मिनट में पूरा कराएगा। इस दौरान चंद्रमा, सूर्य और खगोलीय पिंडों को जीवंत रूप में देख सकेंगे। इस मौके पर प्रमुख सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग पंधारी यादव ने शो का उद्घाटन करते हुए कहा कि इस शो से विद्यार्थियों, आम लोगों के अलावा वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने वालों को मदद मिलेगी। यह नया शो प्रदेश...