मधुबनी, जून 5 -- मधुबनी। सुबह में बुधवार को अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। आकाश में काले बादल छा गये। फिर झमाझम बारिश शुरू हुई। करीब 25 मिनट के बारिश में शहर के सभी मोहल्लों के सड़कों पर जलजमाव हो गया। इससे लोगों की परेशानी बढ़ गयी। अधिकांश जगहों पर नाला जाम रहने से सड़कों पर बारिश का पानी लग गया। वैसे दोपहर बाद धूप निकलने के बाद कुछ एरिया में जलजमाव में कमी आई। नगर निगम द्वारा नाला एवं केनाल सफाई का हाल ये है कि जिस एरिया में जलजमाव नहीं होता था अब वहां भी हल्की बारिश के बाद जलजमाव होने लगा है। बुधवार को शहर के महिला कालेज रोड , मंगरौनी रोड रामजानकी कालोनी, गांधी चौक, बाटा चौक, बी एन झा कालोनी, बिजली कालोनी, वार्ड नंबर 21 चकदह सुंदर चौक, नंद नगर चकदह, विद्यापति नगर, रांटी सहित करीब दो दर्जन से अधिक मोहल्लों में जलजमाव हो गया। चकदह के डा.सीएम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.