खगडि़या, मार्च 24 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि जिले में आगामी 25 मार्च तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। वही इस अवधि में बूंदबांदी के आसार हैं। रविवार को हवा का असर रहा। औसतन पांच किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलती रही। जिससे तापमान में हल्का नरमी बना रहा। सुबह व शाम के समय में सर्द हवा जैसी स्थिति बनी रही। जिससे तापमान में भी गिरावट महसूस हुई। जिससे जिले में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रही। वहीं न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस महसूस हुई। शाम के समय में हवा तेज रही। जिससे हल्का ठंड जैसा रहा। मौसम शुष्क बना रहा। पिछले एक सप्ताह से हवा का असर खूब महसूस हो रहा है। जिससे शाम में सर्द हवा वाली ठंड हो रही है। हालांकि धूप भी खिल रही है। पर, हवा के कारण धूप में उतना असर नहीं हो रहा है। एक दिन पहले शनिवार को भी शाम के समय में सर्द हवा से ठंड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.