मऊ, फरवरी 22 -- चिरैयाकोट। थाना क्षेत्र में एंटी रोमियो/पुलिस टीम ने रविवार को पुलिस अधिक्षक द्वारा चलाए जा रहे एंटी रोमियो अभियान के अंतर्गत थानाध्यक्ष सुबाष चंद्र के दिशा निर्देश मे रविवार को विभिन्न स्थानों पर चेकिंग की। इस दौरान 15 मनचलों के विरूद्ध बंध पत्र भरकर कार्रवाई की गई। जबकि 10 मनचलों का दो पहिया वाहन के विरूद्ध एमबी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। इस दौरान एंटी रोमियो टीम में उप निरीक्षक ज्ञानेंद्र सिंह, महिला उप निरीक्षक अंजली पाण्डेय, महिला आरक्षी लक्ष्मी, हेड कांस्टेबल बलिराम प्रसाद, कांस्टेबल रामकुमार यादव आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...