सोनभद्र, जनवरी 31 -- म्योरपुर, हिंदुस्तान संवाद। स्थानीय ब्लॉक के ग्राम पंचायत काचन में एक पार्टी के कार्यकर्ता के माध्यम से 25 मतदाताओं को फार्म 7 का नोटिस भेजने के बाद गांव में आक्रोश बढ़ गया है। ग्रामीणों के विरोध पर पुन: फार्म भरे गए। मामले की जांच की मांग की गई है। कांचन गांव निवासी साबिर हुसैन ने बताया कि एक युवक फार्म सात लेकर आया और लगभग 19 लोगों को रिसीव कराया। इस बीच लोगों को पता चला कि ये नोटिस चुनाव आयोग का नहीं है, बल्कि पार्टी विशेष के कार्यकर्ता द्वारा दिया जा रहा है तो मतदाता भड़क गए और प्रधान राजपति विश्वकर्मा से शिकायत की। साथ ही सभी ने ब्लॉक कार्यालय पहुंच कर एसआईआर कार्यालय में सबूत के साथ पुन: फार्म भरा। मतदाताओं और स्थानीय ग्रामीणों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए जांच की मांग की है कि आखिर अमुक पार्टी का कार्य...