छपरा, फरवरी 23 -- छपरा। शिक्षा अधिकार अधिनियम के तहत 25 प्रतिशत आरक्षित कोटे में नामांकन के लिए सोमवार को निदेशक प्राथमिक शिक्षा के निर्देशन में ऑनलाइन रेंडमाइजेशन प्रक्रिया संपन्न हुई। कुल 2572 आवेदन में से 2434 बच्चों को विद्यालय आवंटित किया गया, जिनका निशुल्क नामांकन निजी विद्यालयों में किया जाएगा। चयनित बच्चों को विद्यालयों द्वारा फ्री ट्यूशन फी, निःशुल्क पाठ्यपुस्तक, निःशुल्क पोशाक भी उपलब्ध कराई जाएगी। रेंडमाइजेशन कार्यक्रम जिला कार्यक्रम पदाधिकारी प्रियंका रानी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक के बाद पूरा हुआ। कुल 378 विद्यालयों को प्रक्रिया में शामिल किया गया। बैठक में सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी राजेश मांझी, अनिल कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने अभिभावकों से निर्धारित समय पर दस्तावेज उपलब्ध कराने की अपील की है।
हिंदी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.