जमशेदपुर, फरवरी 19 -- जेईई मेन 2026 सत्र 2 के लिए पंजीकरण की तिथि 1 फरवरी से 25 फरवरी, 2026 तक है। जेईई मेन 2026 सत्र 2 की परीक्षा 2 से 9 अप्रैल, 2026 के बीच आयोजित की जाएगी। जमशेदपुर के हजारों छात्र जो देश के शीर्ष तकनीकी संस्थानों में प्रवेश का सपना देख रहे हैं, उनके पास अपनी रैंकिंग सुधारने और जेईई एडवांस्ड के लिए अर्हता प्राप्त करने का यह एक बेहतरीन अवसर है। अप्रैल महीने की 2 तारीख से 9 तारीख के बीच आयोजित होने वाली इस परीक्षा के लिए शहर के विभिन्न कोचिंग संस्थानों और स्कूलों में विशेष तैयारी सत्रों का आयोजन किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...