वाराणसी, फरवरी 25 -- वाराणसी। पांडेयपुर-आजमगढ़ मार्ग चौड़ीकरण में बाधक बन रहे पोल और लाइनों की शिफ्टिंग का काम बुधवार होगा। इसके लिए पांडेयपुर उपकेंद्र का लालपुर फीडर तथा दौलतपुर उपकेंद्र का भक्तिनगर फीडर दोपहर 12 से 3 बजे तक बंद रहेगा। इस दौरान अकथ गांव, बजरंग नगर, संजय नगर, भक्तिनगर, विश्वनाथपुर में सप्लाई बाधित रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...