हापुड़, फरवरी 22 -- जनपद हापुड़ में आगामी 25 फरवरी को छूटे बच्चों को 12 जानलेवा बीमारियों से रोकथाम के लिए टीके लगेंगे। यह टीके बच्चों के लिए बेहद फायदेमंद है। सीएमओ डॉ.सुनील त्यागी ने बताया कि प्रत्येक बुधवार और सोमवार को नियमित टीकाकरण सत्र के तहत 12 जानलेवा बीमारियों से रोकथाम के लिए बच्चों को टीके लाये जाते हैं। इसी कड़ी में आगामी बुधवार यानि 25 फरवरी को बच्चों का टीकाकरण होगा। इस बार सीएमओ के निर्देश पर टीकाकरण से वंचित बच्चों को भी टीके लगेंगे। उन्होंने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि सभी अपने बच्चों का टीकाकरण जरूर कराएं। उक्त टीकाकरण से बच्चों को बीमारियों से रोकथाम होती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...