मधुबनी, दिसम्बर 24 -- बेनीपट्टी, निज प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित टीपीसी भवन में एसडीओ शारंग पाणि पाण्डेय की अध्यक्षता में जनवितरण प्रणाली विक्रेताओं की एक बैठक बुधवार को संपन्न हुई। बैठक में एसडीओ ने सभी डीलरों से कहा कि 31 दिसंबर तक सभी उपभोक्ताओं का केवाईसी कराना सुनिश्चित करें। 31 दिसंबर के बाद केवाईसी नहीं हुए उपभोक्ताओं के अनाज उठाव पर रोक लग सकता है। इसके लिए विक्रेता उपभोक्ताओं को जागरूक करते हएु उनका केवाईसी करें। उन्होने उपभोक्ताओं से अपील किया कि यदि वे किसी कारणवस घर पर नहीं हैं तो वे जहां भी हैं वहीं पर किसी जनविक्रेता के यहां जाकर अपना केवाईसी करवा सकते हैं। एमओ राहित रंजन ने सभी डीलरों से इस दिशा में सतर्कता से पहल करने को कहा ताकि आने वाले समय में योग्य लाभुक अनाज से वंचित नहीं रह पाये। उन्होने बताया कि बेनीपट्टी...