गाजीपुर, दिसम्बर 22 -- बहादुरगंज। कस्बा क्षेत्र में पुलिस चौकी इंचार्ज पुष्पेश चंद्र दूबे ने एक व्यक्ति को 25 देशी पाउच शराब के साथ किया गिरफ्तार। चौकी इंचार्ज ने बताया कि गांधी मेमोरियल तिराहे पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। तभी एक व्यक्ति कुछ दूरी पर संदिग्ध रूप से खड़ा था। जब पुलिस की नजर उस संदिग्ध व्यक्ति पर पड़ी तो वह धीरे-धीरे रसलपुर मार्ग की तरफ भागने लगा। पकड़कर तलाशी लेने पर उसके पास से 25 पाउच बरामद किया गया। पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम अजय प्रजापति पुत्र कांता प्रजापति निवासी मां चंडी माता मंदिर बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...