मोतिहारी, फरवरी 17 -- मोतिहारी, निसं। जिले के विभिन्न अंचल के अलग-अलग थाना के लिए एसपी स्वर्ण प्रभात ने 25 पर्यवेक्षी पदाधिकारियों की पोस्टिंग की है। नगर अंचल के नगर थाना के लिए इंस्पेक्टर नवीन कुमार तथा अशोक कुमार पाण्डेय, छतौनी अंचल के छतौनी थाना के लिए रणधीर कुमार भट्ट, सुगौली अंचल के सुगौली व बंजरिया थाना के लिए इंस्पेक्टर संजीव मौआर, तुरकौलिया अंचल के तुरकौलिया व रघुनाथपुर थाना के लिए इंस्पेक्टर र्धमवीर भारती, मुफस्सिल अंचल के मुफस्सिल व लखौरा थाना के लिए इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिन्हा, पीपराकोठी अंचल के पीपराकोठी, कोटवा व भोपतपुर थाना के लिए इंस्पेक्टर सुरेश यादव, केसरिया अंचल के केसरिया, बिजधरी व डुमरियाघाट के लिए इंस्पेक्टर निक्कु कुमार सिंह, कल्याणपुर व पिपरा थाना के लिए इंस्पेक्टर खालिद अख्तर, चकिया थाना के लिए इंस्पेक्टर धीरज कुम...