सीतामढ़ी, फरवरी 2 -- सीतामढ़ी। जिले में इंटरमीडिएट परीक्षा को कदाचारमुक्त एवं आनंदायी वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से चार परीक्षा केंद्रों को मॉडल केंद्र के रूप में विकसित किया गया है। परीक्षार्थियों को परीक्षा के भय और तनाव से मुक्त रखने के लिए इन केंद्रों पर विशेष तैयारियां की गई हैं। सुरक्षा व्यवस्था के साथ मॉडल केंद्रों के मुख्य द्वार को फूल-मालाओं से सजाया गया है, जो आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। मॉडल केंद्रों पर महिला परीक्षार्थियों की जांच के लिए महिला वीक्षक एवं महिला पुलिस बल की तैनाती की गई है। साथ ही बिजली, पानी सहित सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। परीक्षार्थियों के स्वागत हेतु मुख्य द्वार से केंद्र के अंदर तक कारपेट बिछाई गई है, जिससे उन्हें सकारात्मक एवं सहज माहौल का अनुभव हो सके। सरकार के निर्देश पर जिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.