मुंगेर, फरवरी 1 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। नगर परिषद जमालपुर प्रशासन ने शनिवार को नप सभागार में नपकर्मियों व स्वच्छता कर्मियों की एक बैठक आयोजित की। बैठक की अध्यक्षता डिप्टी चेयरमैन अंजलि कुमारी ने की, तथा संचालन नप एग्जीक्यूटिव विजयशील गौतम ने किया। बैठक में पर्व-त्योहारों एवं शहर के विकास में योगदान देने वाले 25 नपकर्मियों व स्वच्छता कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। मौके पर एग्जीक्यूटिव विजशील गौतम ने कहा कि जमालपुर शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने में आपलोगों का सहयोग जरूरी है। आपकी लगनशीलता और कर्मठता के कारण ही शहर की हर एक समस्याओं का निदान संभव हो रहा है। खासकर, पर्व-त्योहारों में साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाता है। वहीं शहरी विकास में गुणात्मक सुधार भी आपकी कुशल कार्यशैली से हो रहा है। इसे बनाए रखे। मौके पर सहायक अभियंता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.