कौशाम्बी, दिसम्बर 1 -- मंझनपुर, संवाददाता। ग्राम पंचायतों को दी गई 15वें वित्त की धनराशि हर हाल में 25 दिसंबर तक शत-प्रतिशत खर्च हो जानी चाहिए। इसमें शिथिलता बरतने वाले सचिवों पर तय तिथि के बाद कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ऐसा अल्टीमेटम डीपीआरओ ने सभी ग्रामसभाओं के सचिवों को जारी कर दिया है। जिले की 451 ग्रामसभाओं को चालू वित्तीय वर्ष में विकास कार्य कराने के लिए 15वें वित्त की धनराशि जारी की गई थी। ओवरआल इस धनराशि का ग्रामसभाओं द्वारा 85 फीसदी खर्च कर भी लिया गया है। लेकिन शत-प्रतिशत धनराशि खर्च न हो पाने के कारण सीएम डैस बोर्ड पर रैंकिंग ज्यादा ठीक नहीं है। डीपीआरओ अनिल कुमार सिंह ने इसे गंभीरता से लिया है। उन्होंने मामले में सभी ग्रामसभाओं में तैनात सचिवों को स्पष्ट निर्देश जारी किया है कि 15वें वित्त की बची हुई धनराशि को हर हाल में 25 दिसंब...