पूर्णिया, दिसम्बर 19 -- बनमनखी, संवाद सूत्र। गुरुवार को विश्व हिंदू परिषद के नवनिर्वाचित प्रखंड अध्यक्ष गुड्डू चौधरी की अध्यक्षता में गढ़ परिसर में बलिदान दिवस के आयोजन को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि जिला इकाई के निर्देशानुसार 25 दिसंबर को भारत के महान संत एवं सन्यासी स्वामी श्रद्धानंद सरस्वती का बलिदान दिवस मनाया जाएगा। देश के प्रति किए गए उनके कार्यों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। बैठक में विहिप मंत्री सुधीर यादव, उपाध्यक्ष श्रीकांत तिवारी विहिप ट्रस्ट मंत्री अशोक पोद्दार, बजरंग दल संयोजक जयप्रकाश यादव ,राकेश कुमार रवि कुमार ,शशि शेखर, प्रमोद कुमार दास ,नागौर मंडल ,मुन्ना यादव ज्ञान प्रकाश, नोनू लाल पासवान ,अरविंद कुमार ,अनिल शर्मा आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.