रुद्रपुर, जनवरी 6 -- काशीपुर l सैनी महासभा की मंगलवार को हुई बैठक में 25 दिसंबर को निकाली गई महाराजा शूरसैनी जी की शोभायात्रा की समीक्षा की गई। जिसमें सैनी समाज के अनेकों लोगों ने भाग लिया और जो कमियां थी उनकी समीक्षा की गई l शोभायात्रा में सहयोग देने वालों का धन्यवाद दिया गया और बाजार में मिले सहयोग के लिए सभी समाज के लोगों का धन्यवाद दिया गया और भविष्य में भी सभी से सहयोग की अपील की गई। वक्ताओं ने कहा समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने का भी आवाहन किया गया। समीक्षा बैठक में भाजपा ओबीसी मोर्चा द्वारा राजेंद्र सैनी एडवोकेट को प्रदेश का प्रवेश प्रवक्ता बनाए जाने पर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व एवं जिला नेतृत्व का धन्यवाद दिया गया और सभी ने मिलकर राजेंद्र सैनी को बधाई दी और उनके भविष्य की उज्जवल कामना की साथ ही कुंदन सिंह सैनी को भी प...