प्रयागराज, फरवरी 24 -- प्रयागराज। ऐसे पेंशनर जो आयकर देते हैं। उन्हें अपने आयकर जमा करने का विवरण 25 फरवरी तक देना है। कोषागार में आयकर का विवरण न देने पर फरवरी महीने की पेंशन रोक दी जाएगी। मुख्य कोषाधिकारी प्रत्यूष कुमार ने बताया कि जो पेंशनर आयकर देते हैं उनके लिए यह अनिवार्य है। ऐसे में जो पेंशनर आयकर जमा करते हैं उसे अपना विवरण देना होगा। कलक्ट्रेट कोषागार में इस वक्त 42 हजार से अधिक पेंशनर हैं। इसमें से अधिकांश आयकर जमा करते हैं। वहीं सिविल लाइंस कोषागार में आठ हजार से अधिक पेंशनर हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.