जमशेदपुर, सितम्बर 21 -- पूर्वी सिंहभूम जिले के चारों एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय 25 सितंबर तक खुल जाएंगे और विधिवत पढ़ाई शुरू हो जाएगी। 23 सितंबर को दो और 25 सितंबर को दो एकलव्य विद्यालयों का उद्घाटन होगा। 23 को बहरागोड़ा व धालभूमगढ़, जबकि 25 को डुमरिया व पोटका एकलव्य विद्यालयों का उद्घाटन होना तय हुआ है। कार्यक्रम के अनुसार बहरागोड़ा के पुरनापानी स्थित एकलव्य विद्यालय का उद्घाटन 23 को पूर्वाह्न 11 बजे होगा। उसी दिन धालभूमगढ़ के घोड़ाधुआ स्थित स्कूल का उद्घाटन अपराह्न दो बजे होगा। दूसरी ओर, 25 सितंबर को 11 बजे पोटका प्रखंड स्थित मंगलासाई स्कूल का उद्घाटन होगा। उसी दिन दोपहर दो बजे डुमरिया प्रखंड के कांटाशोल एकलव्य विद्यालय का उद्घाटन होगा। चारों उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि सांसद विद्युतवरण महतो होंगे। हालांकि साथ में विधायक, अनुमंडल पद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.