जमशेदपुर, अप्रैल 17 -- अब एकल शिक्षक वाले स्कूलों में अतिरिक्त शिक्षकों की पदाथपना की जाएगी। इस बाबत निर्देश स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग ने जारी कर दिया है। जिला उपायुक्त को इसके लिए 25 अप्रैल तक जिला स्थापना समिति की बैठक कर शिक्षकों की पदस्थापना करने का निर्देश दिया गया है। दरअसल, झारखंड के 8788 सरकारी स्कूलों में मात्र एक-एक शिक्षक कार्यरत हैं। इन स्कूलों में शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए शिक्षकों की पदस्थापना का निर्देश दिया गया है। स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग के सचिव उमा शंकर सिंह ने उपायुक्त को इस संबंध में निर्देश देकर कहा है कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के उद्देश्यों को पूर्ण करने के लिए स्कूल स्तर पर शिक्षकों का होना अनिवार्य है। यू-डाइस प्लस 2024-25 के आंकड़ों से यह पता चलता है कि राज्य में अभी भी 8788 सरकारी विद्यालयों में मात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.