पटना, फरवरी 13 -- जदयू के प्रदेश प्रवक्ता परिमल कुमार एवं मीडिया पैनलिस्ट डॉ. मधुरेंदु पांडेय ने कहा है कि बिहार में औद्योगिक विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए राज्य सरकार ने 25 नए जिलों में चीनी मिलों की स्थापना का फैसला लिया है। यह पहल न केवल प्रदेश के औद्योगिक ढांचे को मजबूत करेगी, बल्कि लाखों गन्ना किसानों के जीवन में नई उम्मीद और समृद्धि लेकर आएगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार गन्ना किसानों को उनकी मेहनत का उचित मूल्य दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...