प्रयागराज, जनवरी 24 -- वसंत पंचमी स्नान पर्व से पहले शहर के सभी रेलवे स्टेशनों पर लगाए गए प्रतिबंध हटा लिए गए हैं। इसके साथ ही प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन से भी ट्रेनों का संचालन दोबारा शुरू हो जाएगा। वहीं, प्रयागराज जंक्शन पर यात्रियों को अब दोनों ओर से प्रवेश की अनुमति दे दी गई है, हालांकि यात्रियों की पार्किंग की व्यवस्था फिलहाल शुरू नहीं की गई है। वसंत पंचमी स्नान पर्व को देखते हुए एक दिन पहले प्रयागराज संगम स्टेशन से ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया था। इस दौरान वैकल्पिक व्यवस्था के तहत ट्रेनों का संचालन प्रयाग स्टेशन से किया जा रहा था। शनिवार रात 12 बजे के बाद से प्रयाग स्टेशन से चल रही ट्रेनों की व्यवस्था को समाप्त करते हुए अब फिर से प्रयागराज संगम स्टेशन से परिचालन शुरू किया जा रहा है। उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज मंडल के पीआरओ अम...