वाराणसी, दिसम्बर 29 -- वाराणसी। स्वर्णकार भारती सेवा संस्थान की रविवार को मैदागिन में बैठक हुई। इसमें संस्थान की ओर से 8 मार्च सामूहिक विवाह के पूर्व 25 जनवरी को परिचय सम्मेलन कराने का निर्णय लिया गया। संस्थान के जिलाध्यक्ष किशोर कुमार सेठ ने बताया कि अभी तक समाज के पांच जोड़ों की शादी की सहमति प्राप्त हो चुकी है। बैठक में महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष बेबी सेठ, राष्ट्रीय संयोजक रवि सर्राफ, पूर्वांचल अध्यक्ष ईश्वर दयाल सिंह सेठ, विष्णु दयाल सेठ, दीपक कुमार सेठ, महानगर महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुनीति सिंह, वीरेंद्र सेठ, संतोष सेठ, सुनंदा सिंह, मीना वर्मा, प्रेम वर्मा, प्रार्थना सेठ आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...