अलीगढ़, जनवरी 22 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी के भव्य आयोजन के लिए बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा, कार्ययोजना एवं दायित्वों पर गहन विचार-विमर्श किया गया। डीएम संजीव रंजन ने बताया कि इस वर्ष राष्ट्रीय मतदाता दिवस की थीम माय इंडिया-माय वोट निर्धारित की गई है, जो भारतीय लोकतंत्र में नागरिकों की भागीदारी और मताधिकार के महत्व को सुदृढ़ करती है। राष्ट्रीय मतदाता दिवस का मुख्य कार्यक्रम 25 जनवरी को प्रातः 10 बजे से कलैक्ट्रेट में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिए कि 25 जनवरी को प्रातः 11 बजे सभी शासकीय कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों एवं निर्वाचन से जुड़े कार्यालयों में मतदाता शपथ दिलाई जाए। 25 जन...