नोएडा, फरवरी 11 -- नोएडा। प्रमुख संवाददाता प्राधिकरण ने बुधवार को शहर के अलग-लग 25 स्थानों पर सड़कों पर होने वाले अतिक्रमण को लेकर कार्रवाई की। अलग-अलग 25 जगह पर कार्रवाई करते हुए सैकड़ों रेहड़ी-पटरी व सामान जब्त किया। प्राधिकरण के सीईओ कृष्णा करुणेश ने एक सप्ताह पहले अधीनस्थ अधिकारियों को शहर की सड़कों व अन्य सार्वजनिक स्थानों को जाम मुक्त बनाने के निर्देश दिए थे। इसके साथ ही सड़कों पर अवैध रूप से लगने वाली रेहड़ी-पटरी वालों पर सख्ती से कार्रवाई के लिए कहा था। इसके लिए हर वर्क सर्किल को एक-एक जेसीबी व डंपर दिया गया है। सीईओ के निर्देश पर प्राधिकरण का वर्क सर्किल रोजाना अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है। इसी क्रम में बुधवार को वर्क सर्किल-1 से 10 के अंतर्गत 25 जगह पर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की। बुधवार को सेक्टर-12, 43, 44, 45, 51, 5...