सीवान, जनवरी 30 -- सीवान। दयानंद आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के अस्पताल में मुफ्त नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन बुधवार को किया गया। शिविर मेंआए हुए मरीजों के नेत्रों की मुफ्त में जांच कर दवा दी गई। साथ ही 25 चयनित मरीजों के आंख की शल्य क्रिया की गई और उन्हें चश्मा दिया गया। शिविर का आयोजन प्रभा फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा किया गया, जिसका उद्घाटन ट्रस्ट के ट्रस्टी डॉ. प्रजापति त्रिपाठी व आयुर्वेद महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. सुधांशु शेखर त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर ट्रस्टी डॉ. प्रजापति त्रिपाठी ने कहा कि ट्रस्ट का उद्देश्य अधिक से अधिक गरीब असहाय लोगों की मदद करना है। कॉलेज एवं अस्पताल के प्राचार्य सह अधीक्षक डॉ. सुधांशु शेखर त्रिपाठी ने प्रभा फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने आ...