पलामू, फरवरी 17 -- सतबरवा, प्रतिनिधि। लड़की का वरतुई करने गए और लड़की देखने के बाद शादी से इंकार करने पर लड़की वालों ने 25 घंटे तक 10 लोगों को बंधक बनाए रखा। पलामू जिला के सतबरवा थाना क्षेत्र के गांव में अल्पसंख्यक समुदाय से जुड़ा है। तय कार्यक्रम के अनुसार लड़का पक्ष चतरा के लावालौंग थाना क्षेत्र के एक गांव में लड़की का छेका करने पहुंचा था। लड़की देखने के बाद परिजनों के मुंह पर नापसंद होने की बात खाने पीने के बाद लड़का के परिजनों ने कह दी। लड़की वाले नाराज हो गए और 30 हजार रुपए हर्जाना लेने के बाद सभी को छोड़ा गया। लड़का के पिता ने पृष्टि भी की। लड़की का फोटो देखने के पहले लड़का के पिता 10 हजार रुपए लड़की के परिजनों से नगद ले लिया। 15 फरवरी दिन शनिवार को करीब 12:00 बजे लड़की का छेका करने अपने घर ताबर गांव से 10 लोग गए थे। निकाह स्थल पर ल...