अररिया, फरवरी 17 -- अररिया। एक संवाददाता एडीसीए ने पुरुष सीनियर डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट-2026 के लिए 25 खिलाड़ियों को प्रशिक्षण कैंप हेतु शॉर्टलिस्ट किया है। चयन समिति ने पहले लीग मैचों के प्रदर्शन के आधार पर 37 खिलाड़ियों की सूची जारी की थी, जिसके बाद एक दिवसीय चयन ट्रायल आयोजित कर अंतिम रूप से 25 प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन किया गया। चयन प्रक्रिया में खिलाड़ियों के लीग मैचों के आंकड़ों, मौजूदा फिटनेस और ट्रायल के दौरान उनके कौशल का बारीकी से मूल्यांकन किया गया। चयन समिति के सदस्य दिलीप कुमार झा, ओम प्रकाश जायसवाल और रवि शंकर दास ने संयुक्त रूप से सूची तैयार की। इस दौरान जिला क्रिकेट संघ के सचिव राजेंद्र प्रसाद यादव, सत्येन शरण, उपाध्यक्ष चांद आज़मी, अनामी शंकर, तनवीर आलम एवं अश्वनी कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। कैंप के लिए चयनित ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.