जामताड़ा, दिसम्बर 20 -- 25 को रक्तदान शिविर का आयोजन जामताड़ा, प्रतिनिधि। श्री श्री सार्वजनिन मां काली मंदिर ट्रस्ट समिति की ओर से आगामी 25 दिसंबर को एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस संदर्भ में काली मंदिर ट्रस्ट की ओर से जानकारी दी गई की पुराना अस्पताल परिसर स्थित ब्लड सेंटर में रक्तदान शिविर आयोजित की जाएगी। इसके अलावा सुबह 9:00 बजे से मोबाइल आई केयर यूनिट वैन द्वारा नेत्र जांच शिविर का भी आयोजन किया जाएगा। समिति की ओर से यह भी बताया गया कि आगामी 4 जनवरी को काली मंदिर परिसर में सोहराय मिलन समारोह एवं तिलदान का भी आयोजन किया जाएगा। समिति की ओर से आम लोगों से अपील की गई है कि निर्धारित कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या लोग सहयोग करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...