मुजफ्फरपुर, नवम्बर 18 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार अगले पांच दिनों तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। रात के तापमान में गिरावट हो सकती है। 19 नवंबर के आसपास पछिया हवा चलने की संभावना है। 25 नवंबर के बाद से तापमान में गिरावट शुरू होने लगेगी और ठंड का प्रकोप बढ़ने लगेगा। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग ने मंगलवार को 18 से 22 नवंबर का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। वरीय मौसम वैज्ञानिक सह नोडल पदाधिकारी डॉ. ए सत्तार ने बताया कि पूर्वानुमान अवधि में अधिकतम तापमान 26 से 28 व न्यूनतम तापमान 15 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। वहीं, सुबह में हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना है। उन्होंने बताया कि पूर्वानुमानित अवधि में 5-8 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पुरवा हवा चलने का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.