गुमला, मार्च 19 -- कामडारा। जिले के कामडारा प्रखंड के रेडवा पंचायत के सचिवालय मे सोमवार को केन्द्र प्रायोजित नेशनल बी एंड हनी मिशन के तहत 25 पीभीटीजी किसान दीदीयों को मधुमक्खी पालन से जोड़ने के इरादे से सात दिवसीय मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण प्रारंभ किया गया। प्रशिक्षण का उद्धघाटन प्रमुख सुनील सुरीन के द्वारा किया गया। मौके पर जिला उद्यान पदाधिकारी तमन्ना परवीन ने महिला किसानों को मधुमक्खी पालन से होने वाले लाभ समेत विभिन्न मामलों पर विस्तृत पूर्व जानकारीयां दी। मौके पर पंचायत समिति सदस्य मड़वारी बिरहोर जेम्स होरो समेत अन्य लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.