मुरादाबाद, फरवरी 7 -- मुरादाबाद। शनिवार को काफी तेज रफ्तार से चली हवा ने लोगों को परेशान किया। सड़क पर चल रहे राहगीरों को खासकर दोपहिया वाहन सवारों ने ज्यादा परेशानी महसूस की। पच्चीस किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलने की वजह से सड़कों पर पतझड़ का नजारा भी बढ़ा दिखाई दिया। पश्चिम दिशा से चली तेज रफ्तार हवा का असर मौसम में हो रहे बदलाव के बावजूद सुबह और रात के समय काफी तीखी ठंड महसूस होने के तौर पर किया गया और लोगों को भरी दोपहर भी धूप की अच्छी खासी गर्माहट पर हवा की ठंडक भारी पड़ने का एहसास हुआ। मुरादाबाद में दिन का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जोकि औसत के लगभग बराबर रहा। रात का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जोकि औसत से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा। मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार आज रविवार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.