मुंगेर, अक्टूबर 7 -- मुंगेर, निज संवाददाता। पंजाब के जिला शहीद भगत सिंह नगर अंतर्गत काठगढ़ थाना के स्पेशल इन्वेस्टीगेशन टीम ने सोमवार की सुबह आसमां एक्सपोर्ट इंडिया प्लाईवुड फैक्ट्री में 25 करोड़ गबन मामले में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सोमवार की सुबह पंजाब पुलिस ने धरहरा के चौहान टोला में छापेमारी की। गबन मामले में नामजद बादल कुमार सिंह, विजय कुमार सिंह घर से फरार मिले। जबकि एक नामजद वृद्ध महिला उर्मिला देवी घर में मिली, जिसे गिरफ्त में लेकर पुलिस मेडिकल जांच के लिए अस्पताल लेकर आई। लेकिन चिकित्सक की सलाह के बाद अत्यंत वृद्ध महिला को पुलिस ने छोड़ दिया। पंजाब पुलिस की टीम हेड एएसआई सिकंदर पाल सिंह के नेतृत्व में फिलहाल फरार नामजदों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जबकि उनके द्वारा परिजनों के बैंक खाते में ट्रांसफर की गई रा...