कन्नौज, फरवरी 13 -- तिर्वा, संवाददाता। प्रदेश सरकार डॉ.भीमराव अम्बेडकर रामजी मेडिकल कॉलेज में दुघर्टना में घायल होने वाले मरीजों के लिए एक ट्रामा सेंटर का निर्माण कराएगी। इसके लिए 25 करोड़ की धनराशि जारी हुए बजट में स्वीकृत की गई है। जल्द ही इसके लिए स्थल चयन व निर्माण कार्य की शुरूआत की जाएगी। इससे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे व हाईवे में सड़क हादसो का शिकार होने वाले घायलों को तत्काल लाभ मिल सकेगा। राजकीय मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में प्रतिदिन औसतन 20 से 25 मरीज सड़क दुर्घटनाओं में घायल होकर आते हैं। जिनका उपचार इमरजेंसी वार्ड में होता है। इनमें गंभीर रूप से घायल होने वाले लोगों को पूरी तौर पर राहत नहीं मिल पाती है। जिस बजह से उन्हे मजबूरन हायर सेंटर रेफर करना पड़ता है। प्रदेश सरकार ने इस समस्या को देखते हुए कन्नौज मेडिकल कॉलेज में ट्रामा से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.