अलीगढ़, फरवरी 21 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। आस्था संस्था द्वारा शिवरात्रि के कार्यक्रमों के क्रम में आज शनिवार को 25 कन्याओं के सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया है। पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को लेकर पराग रेस्टोरेंट में प्रेसवार्ता कर जानकारी साझा की। संस्था के संस्थापक व कार्यकम के मुख्य संयोजक हिमांशु गर्ग ने बताया कि पिछले 8 वर्षों की तरह इस वर्ष भी महाशिवरात्री के उपलक्ष्य में संस्था ने कन्याओं का सामूहिक विवाह कार्यक्रम आज शनिवार को पराग डेयरी पर आयोजित किया है। प्रत्येक जोड़े को संस्था के द्वारा दिए जाने वाले उपहारों के साथ मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजना के माध्यम से 1 लाख रुपए का लाभ भी दिलाया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ महापौर प्रशांत सिंघल, सीडीओ योगेंद्र कुमार करेंगे। बरौली विधायक जयवीर सिंह, मुख्य यजमान विवेक अग्रवाल, ...