गाज़ियाबाद, फरवरी 21 -- ट्रांस हिंडन, संवाददाता। लूट की फर्जी सूचना देने के आरोपियों को छोड़ने के लिए 25 कट्टे सीमेंट मांगने मामले में शालीमार गार्डन थाना प्रभारी को हटा दिया गया है। उनके स्थान पर वीआईपी सेल प्रभारी को थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं.सप्ताह भर पहले ही कनावनी चौकी का प्रभार संभालने वाली महिला दरोगा श्वेता सिंह को महिला थाना अध्यक्ष बनाया गया है। शालीमार गार्डन थानेदार बृजेश यादव पर लूट की फर्जी सूचना देने वाले दो आरोपियों को छोड़ने की एवज में 25 कट्टे सीमेंट मांगने का आरोप लगा था। इस मामले में उनका एक अधिवक्ता के साथ बातचीत का ऑडियो भी वायरल हुआ था। हालांकि अधिकारियों ने इसे जनसहयोग माना था। मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि दो ही दिन बाद बृजेश यादव का तबादला कर दिया गया। इंस्पेक्टर बृजेश यादव को अब साइबर क्राइम आईटी स...