अलीगढ़, जनवरी 30 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। धर्म समाज महाविद्यालय में क्षेत्रीय समायोजन कार्यालय के तत्वावधान में गुरुवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में टाटा स्ट्राइव, एलआईसी, फ्लिपकार्ट, श्रीराम पिस्टन सहित लगभग 25 प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लिया। 574 युवाओं का चयन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. मुकेश कुमार भारद्वाज, धर्म समाज सोसाइटी के सचिव राजीव अग्रवाल, भवांश मेहता महाविद्यालय भरवाड़ी (इलाहाबाद) के प्राचार्य प्रो. प्रबोध कुमार श्रीवास्तव, रमपुटा अध्यक्ष प्रो. हरीश कुमार शर्मा, आईक्यूएसी संयोजक प्रो. मंजू गिरि एवं छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. अंजुल सिंह द्वारा फीता काटकर किया गया। प्राचार्य प्रो. मुकेश कुमार ने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा के साथ रोजगार के अवसर मिलना युवाओं के भविष्य के लि...