देवघर, अप्रैल 22 -- देवघर,प्रतिनिधि। संगीतमय राम कथा आयोजन समिति देवघर द्वारा 25 अप्रैल से 03 मई 2025 तक प्रत्येक दिन संध्या 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक विलियम्स टाउन स्थित चित्रकूट प्रांगण में संगीतमय राम कथा का आयोजन किया जाएगा। जिसमें कथा वाचन कपिल भाई करेंगे। इस संबंध में आयोजन समिति के अध्यक्ष आरपीएम पुरी व संयोजक योगेन्द्र नारायण सिंह ने कहा कि कथा प्रारंभ होने से पूर्व 21 अप्रैल सोमवार को भूमि पूजन का कार्यक्रम किया गया। पंडित बैजू मिश्र द्वारा यजमान महावीर प्रसाद यादव को भूमि पूजन कराया गया। भूमि पूजन समारोह में अध्यक्ष आरपीएम पुरी, महामंत्री अंजनि कुमार मिश्रा, सचिव पंकज सिंह भदोरिया, संरक्षक नागेश्वर शर्मा, संतोष कुमार, अवध बिहारी प्रसाद, सुनील ठाकुर, इन्द्रानन सिंह, योगेन्द्र नारायण सिंह, श्यामदेव राय, गिरीश प्रसाद सिंह आदि उपस्थि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.