चक्रधरपुर, जून 19 -- चक्रधरपुर । दक्षिण पूर्व रेलवे ने रेलवे बोर्ड के आदेश पर शालीमार से चलने वाली दो महत्वपूर्ण ट्रेनों का टर्मिनल और समय बदलने का निर्णय लिया है। अब ये ट्रेनें 25 अगस्त से शालीमार के बजाय हावड़ा से बदले समय के अनुसार संचालित होगी। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार शालीमार चेन्नई कोरोमंडल एक्सप्रेस (12841) जो शालीमार से 15.15 बजे खुलती थी अब यह ट्रेन 25 अगस्त 2025 से 15.10 बजे हावड़ा से रवाना होगी। उसी प्रकार शालीमार पुरी धौली एक्सप्रेस (12821) जो शालीमार से 09.15 बजे खुलती थी अब यह ट्रेन 25 अगस्त से हावड़ा से 09.10 बजे रवाना होगी। ट्रेन नम्बर 12842 चेन्नई शालीमार कोरोमंडल एक्सप्रेस जो 11.05 बजे शालीमार पहुंचती थी अब यह ट्रेन 25 अगस्त से हावड़ा तक ही जाएगी और यह ट्रेन 11.00 बजे हावड़ा पहुंचेगी। उसी प्रकार ट्रेन नम्बर 12822 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.