हजारीबाग, मई 31 -- हजारीबाग, नगर प्रतिनिधि। पेमिया ऋषिकेश मेमोरियल स्कूल भेलाटांड धनबाद में 27 से 29 मई 2025 तक आयोजित 25वीं झारखंड राज्यस्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में हज़ारीबाग़ के ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए कुल 22 पदक जिसमे 13 स्वर्ण, 5 रजत और 4 कांस्य अपने नाम किए। इस शानदार उपलब्धि के दम पर हज़ारीबाग़ ने टीम रैंकिंग में तीसरा स्थान हासिल किया। इस प्रतियोगिता में पूरे झारखंड राज्य से 470 खिलाड़ियों ने भाग लिया। स्वर्ण पदक विजेता राष्ट्रीय टीम के लिए चयनित 13 खिलाड़ी जिसमे बालिकाओ में शोभा कुमारी (24 किग्रा) रजनी कुमारी (26 किग्रा) चाहत कुमारी (29 किग्रा) योगिता कुमारी (27-32 किग्रा) निष्ठा कुमारी (पूमसे) और बालको में अखिल यादव (32 किग्रा) सौरव कुमार (35 किग्रा) निशांत कुमार (38 किग्रा) चिराग कुमार (44 किग्रा) ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.