मधुबनी, मार्च 8 -- मधुबनी। बिहार लोक सेवा आयोग (टीआरई तीन) द्वारा शिक्षक नियुक्ति परीक्षा के तहत चयनित 2437 अभ्यर्थियों को नौ मार्च को औपबंधिक नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे। इस भव्य आयोजन के लिए प्रशासन और शिक्षा विभाग की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। कार्यक्रम जिला मुख्यालय स्थित वाटसन प्लस टू उवि परिसर में आयोजित किया जाएगा, जहां अभ्यर्थियों, गणमान्य अतिथियों और अधिकारियों की उपस्थिति रहेगी। यहां पर होने वाली तैयारी को लेकर विभाग ने डीईओ जावेद आलम से विमर्श किया और कई जरूरी निर्देश दिया गया। डीईओ ने अपनी टीम के साथ मैदान का निरीक्षण भी किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.