पटना, मार्च 12 -- राज्य में यातायात नियमों के उल्लंघन करने वाले वाहनों चालकों पर परिवहन विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। अप्रैल 2024 से अब तक पुलिस, यातायात पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर 2428 वाहन चालकों का ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किया गया है, जबकि 101 का लाइसेंस रद्द कर दिया गया। दरअसल, पुलिस और परिवहन विभाग संयुक्त रूप से वाहनों की नियमित जांच कर रहे हैं। जिलों में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए डिजिटल निगरानी की जा रही है। इसके तहत ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन (एएनपीआर) कैमरों से उल्लंघनकर्ताओं की पहचान की जा रही है। परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि यातायात नियमों के उल्लंघन, गलत तरीके से वाहन चलाना, तेज गति से वाहन चलाना, ओवर लोडिंग तथा बार-बार यातायात नियमों के उल्लंघन किये जाने पर संबंधित वाहन चालकों का ड्राइविंग लाइस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.