रामपुर, दिसम्बर 22 -- रामपुर डिपो के संविदा चालकों और परिचालकों के पारिश्रमिक भुगतान को बढ़ाया गया है। इस कारण रामपुर डिपो के 127 संविदा चालक और 115 संविदा परिचालकों को इसका लाभ मिलेगा। रामपुर डिपो में इस समय 34 नियमित चालक के साथ ही 127 संविदा चालक है। जबकि,115 संविदा परिचालक और 8 नियमित चालक है। परिवहन विभाग में संविदा चालकों को अभी तक 2.18 रुपये के हिसाब से पारिश्रमिक दिया जा रहा था। जबकि,परिचालकों को 1.89 रूपए के हिसाब से पारिश्रमिक मिलता था। पारिश्रामिक कम होने के कारण रामपुर डिपो में काफी संख्या में चालक और परिचालक की कमी थी। महंगाई को देखते हुए पारिश्रमिक में बढ़ोत्तरी की मांग चल रही थी। अधिकारियों के अनुसार अब सभी चालकों को 2.28 रुपये के हिसाब से पारिश्रमिक भुगतान किया जाएगा। इसके अलावा प्रति माह दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि 3000 हज...