गिरडीह, मार्च 28 -- देवरी। देवरी के मॉडल विद्यालय देवपहाड़ी में गुरुवार को एक कार्यक्रम का आयोजन कर स्कूली बच्चों के बीच साईकिल वितरण किया गया। जिसमें हाईस्कूल मे पढ़नेवाले 241 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल दिया गया। बीडीओ कुमार बंधु कच्छप, बीस सूत्री अध्यक्ष बिमल कुमार सिंह, उपाध्यक्ष धोकल दास, कल्याण पदाधिकारी ब्रह्मदेव पासवान, बीपीओ प्रकाश राम आदि लोगों ने बच्चों के बीच साइकिल वितरण कर उन्हें नियमित रूप से स्कूल जाने की बात कही। मौके पर उपस्थित कल्याण पदाधिकारी ब्रह्मदेव पासवान ने बताया कि प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय घोसे, मध्य विद्यालय चतरो, मकडीहा, असको, नायकडीह, उत्क्रमित मध्य विद्यालय नेकपुरा, बेहराडीह, झगरुडीह, बेड़ोडीह, जमडीहा व चंदाडीह के कुल 241 छात्र - छात्राओं के बीच साइकिल वितरण किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.