प्रयागराज, फरवरी 18 -- प्रयागराज, संवाददाता। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को विवाह खर्च के लिए सरकार की ओर से दी जाने वाली 20 हजार रुपये की सहायता राशि का लाभ वित्तीय वर्ष 2025-26 में जनपद के 241 लाभार्थियों को मिला। समाज कल्याण विभाग के माध्यम से 194 अनुसूचित जाति एवं 47 सामान्य वर्ग के आवेदकों को अनुदान राशि प्रदान की गई। जिला समाज कल्याण अधिकारी रामाशंकर पटेल ने बताया कि वर-वधू अनुदान के लिए विवाह की तिथि से तीन माह पूर्व तथा विवाह के तीन माह बाद तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पात्रता की जांच के बाद सीधे लाभार्थी के खाते में धनराशि भेजी जाती है। उन्होंने बताया कि यह योजना पिछले दो वर्षों से बंद थी, जिसे इस वर्ष दुबारा शुरू किया गया है। योजना के पुनः संचालन से जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक संबल मिला है और विवाह संबंधी खर्चों में राहत म...