मिर्जापुर, फरवरी 5 -- जिगना। ब्लॉक मुख्यालय विजयपुर में गुरुवार को वयोश्री योजना के तहत आयोजित शिविर में बड़ी संख्या में दिव्यांगजनों ने भाग लिया। शिविर में कुल 282 दिव्यांगों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 240 दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए चिन्हित किया गया। खंड विकास अधिकारी रामपाल ने बताया कि चयनित दिव्यांगजनों को कुल 1289 सहायक उपकरण वितरित किए जाएंगे। यह उपकरण कानपुर की एलएमटी कंपनी की ओर से उपलब्ध कराए जाएंगे। शिविर में मंडलीय अस्पताल से आए विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने दिव्यांगजनों की जांच कर उनकी आवश्यकता के अनुसार उपकरणों के लिए चिन्हांकन किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...