अलीगढ़, मई 5 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। किसानों की आय बढ़ाने और खेत की मिट्टी की सेहत सुधारने के उद्देश्य से 'नेशनल प्रोजेक्ट ऑन सॉइल हेल्थ फेसिलिटी कार्यक्रम शुरू हुआ है। इसके अंतर्गत 240 ग्राम पंचायतों में मिट्टी की जांच होगी। प्रत्येक पंचायत से 100 नमूने जुटाकर कुल 2400 मिट्टी नमूनों का विश्लेषण किया जाएगा। यह कार्य रेंडम आधार पर होगा, जिसमें 70 प्रतिशत नमूने खरीफ और 30 प्रतिशत रबी सीजन में लिए जाएंगे। सोमवार को विशेष अभियान के तहत कृषि विभाग के अधिकारी व कर्मचारी किसानों के खेतों से मिट्टी के नमूने लेंगे। जांच के बाद किसानों को आवश्यक उर्वरक और सूक्ष्म पोषक तत्वों की सलाह दी जाएगी। उप कृषि निदेशक यशराज सिंह ने बताया कि इससे उत्पादकता में वृद्धि होगी और खेती की लागत में भी कमी आएगी। शासन ने इस अभियान के सुचारू संचालन के लिए उप कृषि न...