गाजीपुर, नवम्बर 20 -- दिलदारनगर। कस्बा स्थित उप डाकघर भवन के लंबे समय से जर्जर हालत में होने के बाद अब इसके नवीनीकरण का कार्य शुरू हो गया है। डाक विभाग से 24.94 लाख रुपये की स्वीकृति मिलने के साथ ही भवन की टूट चुकी छज्जा को तोड़ने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। छत टपकने और दीवारों के कमजोर होने के कारण कर्मचारी वर्षों से असुरक्षित वातावरण में काम कर रहे थे। पिछले माह डाक अधीक्षक ने दल के साथ उप डाकघर का निरीक्षण किया था, जिसमें स्थानीय लोगों ने पुराने भवन को पूरी तरह गिराकर नया भवन बनाने की मांग रखी थी। निरीक्षण के बाद तैयार रिपोर्ट को विभाग को भेजा गया, जिसके आधार पर मंजूरी मिलते ही मरम्मत कार्य प्रारंभ हुआ। वर्तमान में यहां एक अधीक्षक सहित 11 कर्मचारी तैनात हैं, जो अब तक जोखिम उठाते हुए जर्जर छत के नीचे कार्य करते रहे। उप डाकपाल राजीव...