कटिहार, फरवरी 24 -- आजमनगर। एक संवाददाता गुप्त सूचना के आधार पर आजमनगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शीतल मनी पंचायत अंतर्गत कोरोबारी गांव के निकट 14.670 लीटर विदेशी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर थाने ले आया। वही शीतल मनी गांव के निकट नजीर खां पुल के पास 10 लीटर देसी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान दीपक सिंह के पास से 14.670 लीटर विदेशी शराब तथा अनीश के पास से 10 लीटर देसी शराब बरामद किया गया। थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह ने बताया कि मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज करते हुए दोनों शराब तस्कर को न्यायिक हिरासत कटिहार भेज दिया गया। होली को देखते हुए आजमनगर पुलिस शराब तस्करों पर शिकंजा कसने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। बंगाल सीमा से सटे इलाकों में लगातार छापेमारी जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...