गोपालगंज, फरवरी 3 -- भोरे। जगतौली ओपी पुलिस ने मंगलवार को भोपतपुरा गांव के पास स्याही नदी चारमुहानी पर कार्रवाई करते हुए 24.5 लीटर शराब व बाइक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार तस्कर थाने के लुहसी गांव का छोटे लाल यादव है। उसने पूछताछ में स्वीकार किया कि पहले भी शराब तस्करी में जेल जा चुका है। ------ देसी शराब साथ एक तस्कर गिरफ्तार कटेया। स्थानीय पुलिस ने थाना क्षेत्र के पकहां इंद्रानगर के समीप वाहन जांच के दौरान एक साइकिल से तस्करी की जा रही 9 लीटर देसी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार तस्कर भोरे थाना क्षेत्र के छठीयांव निवासी केवल गोंड़ बताया जाता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...